Home Blog प्रथम चरण में 15 फरवरी, द्वितीय चरण में 18 फरवरी एवं तृतीय...

प्रथम चरण में 15 फरवरी, द्वितीय चरण में 18 फरवरी एवं तृतीय चरण में 21 फरवरी को रवाना होगी बसें

0

The buses will depart on February 15 in the first phase, on February 18 in the second phase and on February 21 in the third phase

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025

Ro.No - 13672/156

मतदान दलों की सुविधा के लिए निर्वाचन ड्यूटी स्थल पर पहुंचाये जाने हेतु जिला प्रशासन ने की बसों की व्यवस्था

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 तीन चरण में होंगे। जिसके अनुसार प्रथम चरण में 17 फरवरी 2025 को जिले के जनपद पंचायत रायगढ़ एवं पुसौर में, द्वितीय चरण में 20 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत खरसिया एवं धरमजयगढ़ में तथा तृतीय चरण में 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत तमनार, लैलूंगा एवं घरघेाड़ा में मतदान होना नियत है। मतदान सामग्री वितरण हेतु मतदान दलों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन ड्यूटी स्थल पर पहुंचाये जाने हेतु जिला प्रशासन बस की व्यवस्था की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 15 फरवरी 2025 को दोपहर 2 बजे बस रवाना होगी। जनपद जहां मतदान होना है इनमें जनपद रायगढ़ के लिए डाईट धरमजयगढ़ से बस रवाना होगी और बीआरजीएफ भवन तहसील कार्यालय परिसर रायगढ़ पहुंचेगी। जिसके लिए मनोज कुमार सारथी के मोबा.नं.7000256833 में संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह जनपद पंचायत पुसौर के लिए बस जहां से रवाना होगी इनमें डाईट धरमजयगढ़ संपर्क-श्री मनोज कुमार सारथी के मोबा.नं.7000256833, कार्यालय जनपद पंचायत तमनार-संपर्क श्री नरेन्द्र कंवर मोबा.नं.93992-31844 तथा तहसील कार्यालय परिसर खरसिया-संपर्क श्री बनमाली यादव मोबा.नं.62614-94293 में संपर्क किया जा सकता है। उक्त बस साक्षर भारत कार्यालय जनपद पंचायत पुसौर पहुंचेगी।

द्वितीय चरण में 18 फरवरी 2025 को दोपहर 2 बजे बस रवाना होगी। जिसमें जनपद पंचायत खरसिया के लिए जनपद पंचायत लैलूंगा से बस रवाना होगी जो शासकीय महात्मा गांधी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खरसिया पहुंचेगी। इसके लिए श्री चमार सिंह मोबा.नं.93996-28933 में संपर्क कर सकते है। इसी तरह जनपद धरमजयगढ़ के लिए जहां से बस रवाना होगी इनमें कार्यालय जनपद पंचायत लैलूंगा- श्री चमार सिंह मोबा.नं.93996-28933, कार्यालय जनपद पंचायत घरघोड़ा-श्री दिनेश सिंह मोबा.नं.99261-69207 एवं कार्यालय जनपद पंचायत पुसौर-श्री रवि कुमार यादव मोबा.नं.86023-73713 में संपर्क किया जा सकता है। यहां से रवाना होने वाली उक्त बस जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट)हॉल क्र.2 धरमजयगढ़ पहुंचेगी।

तृतीय चरण में 21 फरवरी 2025 को दोपहर 2 बजे बस रवाना होगी। जनपद जहां मतदान होना है इनमें जनपद तमनार के लिए तहसील ऑफिस के सामने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ से बस रवाना होगी जो शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तमनार पहुंचेगी। जिसके लिए श्री राजेश तिवारी मोबा.नं.93402-94407 में संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह जनपद लैलूंगा के लिए तहसील ऑफिस के सामने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ से बस रवाना होगी जो कार्यालय जनपद पंचायत लैलूंगा पहुंचेगी। जिसके लिए श्री राजेश तिवारी मोबा.नं.93402-94407 में संपर्क किया जा सकता है। जनपद घरघोड़ा के लिए जहां से बस रवाना होगी इनमें तहसील ऑफिस के सामने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़-श्री राजेश तिवारी मोबा.नं.93402-94407, कार्यालय जनपद पंचायत पुसौर-श्री रवि कुमार यादव मोबा.नंं.86023-73713 एवं तहसील कार्यालय परिसर खरसिया-श्री बनमाली यादव मोबा.नं.62614-94293 में संपर्क किया जा सकता है। यहां से रवाना होने वाली उक्त बस पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here