Home Blog पीएम आवास, महतारी वंदन ,पट्टे के वादे वोटरों का बीजेपी ओर खिंचाव...

पीएम आवास, महतारी वंदन ,पट्टे के वादे वोटरों का बीजेपी ओर खिंचाव पालिका में किया कब्जा

0

PM housing, Mahtari Vandan, lease promises attracted voters towards BJP and captured the municipality

5 साल के इंतजार बाद वापस पुजारी परिवार एक बार अध्यक्ष पद में फिर निर्वाचित

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान निर्वाचन विभाग के द्वारा करने के बाद से वोटो को लेकर मतदाताओं को अपनी और आकर्षित करने तमाम राजनीतिक दलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में वही कुछ के अनुभव तो कुछ नए चेहरों पर दाव खेले गए पार्टियों ने कई लोगों की टिकट भी काट दी इसको लेकर विभिन्न पार्टियों में भीतर गति रणनीतियों के जानकारियां यहां बटोरते रहे वही यही वजह है कि बीजेपी कांग्रेस दोनों पार्टियों को भी कई वोटो के नुकसान तो कई सीटों के नुकसान हुआ है। अब पालिका में बीजेपी की सत्ता वापस आई है 5 सालों की इंतजार बाद फिर पुजारी परिवार में अध्यक्ष पर काबिज हो गई है । बीजापुर पालिका अध्यक्ष महिला सीट होने पर भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष सुखलाल पुजारी‌ के बहू के नया चेहरे पर दाव खेला, वहीं कांग्रेस ने भी अपने पार्टी समर्पित पार्षद जितेंद्र हेमला की पत्नी के चेहरे पर दाव खेला।

जानकार बताते हैं कि इस बार की चुनाव पर केन्द्र सरकार की घोषणाओं में पीएम आवास और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र के अनुसार नजूल भूमि , आबादी भूमि और बसावटों को पट्टा देने के वादा ने वोटरों को अपनी और आकर्षित गई यही वजह है की बड़े मतों से 15 वार्डों में 13 वार्डो पर अपनी कब्जा कायम रखा,

दो वार्डो में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, एक अन्य पूर्व कांग्रेस पार्षद क्षेत्र से जीती, वहीं चर्चा क्षेत्र में है की वादों को पूरा की तो बीजेपी को 5 सालों के बाद वोटिंग में इसका असर होगा लेकिन एक तरफ माने तो बीजेपी के नेताओं की घोषणाओं के अनुरूप आने वाले समय में पार्टी काम करेगी और क्या आने वाले समय में वोटरों को पार्टी पर विश्वास बना कर रखेगा अब देखना होगा किस तरह की रणनीति पार्टी की होगी लेकिन या बीजापुर नगर पालिका के 15 वार्डों की स्थिति या रहा है । इन 13 वार्डों में बीजेपी के प्रत्याशी वार्ड 13 से मुकेश राठी, वार्ड नंबर 09 से पप्पू चौहान, वार्ड नंबर 12 से विक्रम दूधी, वार्ड नंबर 02 से यशोदा पैंकरा, वार्ड नंबर 14 से सत्यवती परतागीरी, वार्ड नंबर 03 हितेश साहनी, वार्ड नंबर 01 अरविंद पुजारी, वार्ड नंबर 05 राधा लकड़ा, वार्ड नंबर 06 संगीता चालकी, वार्ड नंबर 07 मुन्ना ताती, वार्ड नंबर 11 संजय गुप्ता, वार्ड नंबर 15 पुरुषोत्तम भंडारी, वार्ड नंबर 08 बसंती लिंगम वही कांग्रेस से वार्ड नंबर 04 से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनूर रावतिया, वार्ड नंबर 10 से बबीता झाड़ी जीती ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here