Returning Officer Jageshwar Kaushal gave certificate to Geeta Som Pujari, elected president of Bijapur Municipality
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत नगरपालिका बीजापुर का मतगणना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सामान्य प्रेक्षक नीलम टोप्पो की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई। इसी तरह वार्ड क्रमांक 01 से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पुजारी, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा प्रत्याशी यशोदा पैंकरा, वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा हितेश साहनी, वार्ड क्रमांक 4 से कांग्रेस प्रत्याशी बेनहूर रावतिया, वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा प्रत्याशी राधा लकड़ा, वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा प्रत्याशी सुगंती चालकी, वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना ताती, वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा प्रत्याशी बसंती लिंगम, वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा प्रत्याशी भुवन सिंह चौहान, वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता झाड़ी, वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार रिवानी, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी विक्रम कुमार दुधी, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राठी, वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा प्रत्याशी सत्यवती परतागिरी तथा वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा प्रत्याशी पुरूषोत्तम भंडारी विजयी रहे। सभी विजेता प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी जागेश्वर कौशल द्वारा जीत का प्रमाण पत्र प्रदाय कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल एवं सीएमओ बीजापुर बंशीलाल नुरेटी उपस्थित थे।



