Gaurav Kibaat, a daily wage employee of Lalunga Nagar Panchayat became a councillor
सतीश शुक्ला लैलूंगा
लैलूंगा 15 फरवरी को सपन्न नगरी निकाय चुनाव में लैलूंगा नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 15 के अमरजीत भगत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष सिदार को लगभग 130 मतो से पराजित किया अमरजीत भगत बहुत ही मिलनसार और व्यावहारिक युवा है ऐसे मिलनसार युवा पर भारतीय जनता पार्टी ने दाव खेला वह दाव सही साबित हुवा और भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमरजीत भगत ने जीत हासिल की
अमरजीत भगत के जीत से वार्ड क्रमांक 15 में जश्न का माहौल
अमरजीत भगत ने वार्ड की जनता से अपील किया कि मैं एक गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवन यापन करने वाला युवा आपके परिवार का बेटा हूं आप लोग मुझे बिना किसी लाग लपेट के सेवा करने का अवसर दें मैं यहां की जो मूलभूत सुविधाओं के लिए वार्ड तरस रहा है इसको मैं पूरा करूंगा और आपका पार्षद बनकर कर नहीं आपका बेटा बनकर आपकी सेवा करूंगा वार्ड की जनता ने भी बिना कुछ स्वार्थ के ऊपर उठकर अमरजीत भगत के लिए काम किया और उनके समक्ष एक सक्षम प्रतिद्वंद्वी को प्राप्त किया और वार्ड की जनता ने कहा की कभी वह नगर पंचायत के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में हमें सेवा दिया करते थे आज वहां हमारे जनप्रतिनिधि बनकर हमारे हक की आवाज को बुलंद करके हमें सेवा देंगे अमरजीत भगत ने भारतीय जनता पार्टी को और अपने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बहुत ही कृतज्ञ हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जैसे दबे हुए युवा को प्रोत्साहित कर टिकट दिया मैं भारतीय जनता पार्टी और अपने क्षेत्र की जनता को वचन देता हूं कि मैं उनके विश्वास पर खरा उतरकर काम करके दिखाऊंगा आप लोग मुझ पर हमेशा ऐसा ही आशीर्वाद बनाए रखें



