Home Blog जगन्नाथ प्रधान के निश्कासन पर उठे सवालः उसने कहा यह असंसदीय कृत्य

जगन्नाथ प्रधान के निश्कासन पर उठे सवालः उसने कहा यह असंसदीय कृत्य

0

Questions raised on the expulsion of Jagannath Pradhan: He said this is an unparliamentary act

विगत 25 वर्षों से भाजपा से जुडकर निष्ठा पूर्वक रायगढ़ जिले में जगन्नाथ प्रधान एक सजग सिपाही की तरह कार्य करते हुये आ रहे हैं यह सर्वविदित है जिसमें पार्टी के मार्गदर्षन में इसने पहले पार्शद एवं अध्यक्ष के टिकट चुनाव लडा वहीं पार्टी के संगठन में भी लंबे समय तक रहा। इनके अध्यक्ष के चुनाव में जिले के षिर्शस्थ व संवैधानिक पदों में रहे लोगों द्वारा त्रिकोणीय मुकाबला क्रियेट करवाया गया जिसमें करारी हार हुई। इस तरह की गतिविधियां विधान सभा चुनाव में भी हुआ है जिसे भाजपा पदाधिकारी बखुबी जानते हैं। जिसमें पार्टी के विरुद्ध बड़े.बड़े नेताओं के द्वारा दगाबाजी करते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़कर समीकरण बिगाड़ा गया है जिसका मेरे द्वारा पुरजोर विरोध किया परंतु चापलूस और बड़े नेताओं के तलवे चाटने वाले दगाबाजों को ज्यादा सम्मान मिलना प्रमाणित हो रहा है। पार्टी द्वारा 6 वर्षों के निष्कासन के मध्य इन बड़े नेताओं को वापस भाजपा का नेतृत्व मिला है एवं उनका दोगलापन जारी है पुसौर भाजपा के एक नेता द्वारा पूर्व में गद्दारी करते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष का पद हासिल किया वहीं अब बतौर पुरस्कार अध्यक्ष का भी टिकट दिया गया। भारतीय जनता पार्टी की रमन सरकार में जिला भाजपा के बड़े नेता उद्योगपति द्वारा पार्टी के खिलाफ एक जन जागरूकता अभियान के बेनर तले एक नेरेटीव चलाया गया साथ ही पूर्व के विधानसभा चुनाव में पार्टी के अंदर ही अंदर भीतरी घात करके बड़ा नुकसान पहुंचाया जिसकी चर्चा गांव गली से लेकर शहर के चाय पान दुकान तक होते रहा है। इसी तरह कोडातराई क्षेत्र के एक षख्स को बतौर इनाम मंडल अध्यक्ष भी बनाया गया वहीं उसे डीडीसी क्रमांक 6 से चिुनाव लडवाया जा रहा है ऐसे बहुत से पार्टी विरोधी कार्य करने वालों के जरिये पिछले चुनाव में पार्टी को कितना नुकसान पहुंचा हैं वे आज पार्टी के प्रमुख पदों पर बैठे हुए हैं। ऐसे घर के भेदियों को पार्टी का हर कार्यकर्ता जानता पहचानता है कि उन्होंने पार्टी की जड़ों में मट्ठा डालने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। मैं जगन्नाथ प्रधान पूरे तन मन धन से पूरी ऊर्जा से संकल्पित होकर भारतीय जनता पार्टी की पहले भी सेवा किया हूं और आज भी सेवा कर रहा हूं और आगे भी करूंगा। मेरे निष्ठा पूर्वक पार्टी के समर्पण को देखते हुए इन गद्दारों के द्वारा हमेशा मेरे ऊपर गलत भावना रखा जाता है इन्हीं पार्टी के गद्दार नेताओं द्वारा अपने आकाओं के इशारे पर रायगढ़ जिले में हमेशा गुटबाजी को बढ़ावा दिया जाता है। मैं विधानसभा एवं लोकसभा में भी तन मन धन के साथ कार्य किया जिसका परिणाम भी सार्थक रहा परंतु मेरे विरुद्ध दुर्भावना रखने वालों के नजर में मैं चुभने लगा। अभी.अभी इन गद्दारों के गलत नीयत से मुझे पार्टी से बाहर निष्कासित करने का व्यूह रचना किया गया है। बिना किसी आदेश के तहत सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में मेरा निष्कासन का समाचार देकर समर्पित कार्यकर्ता को हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। वास्तव में विधिवत मुझे निष्कासित किया गया है तो उसका उचित कारण के साथ लीगल माध्यम से मुझे सूचना मिले अन्यथा मुझे बदनाम करने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पार्टी का प्रदेष नेतृत्व द्वारा विधिवत कार्यवाही हो। बहरहाल जारी हुये उक्त निश्कासन आदेष से मेरी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिश्ठा दांव पर लगा है जिसे सुधारने एवं संवारने की नैतिक जिम्मेदारी भाजपा संगठन में रहें उच्च पदाधिकारियों का है। उक्त प्रेस विज्ञप्ति के जरिये पार्टी के समुचे गतिविधियो को सार्वजनिक किया जिसकी जिम्मेदारी मैं जगन्नाथ प्रधान लेता हूं जिसे प्रेस विज्ञप्ति के जरिये सुचना जारी करने की आवष्यकता हुई।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here