Home Blog पहले चरण का मतदान कराने दल रवाना , सोमवार 17 फरवरी को...

पहले चरण का मतदान कराने दल रवाना , सोमवार 17 फरवरी को होगा मतदान, आयोग की तैयारियां पूर्ण

0

Teams leave to conduct first phase of polling, polling will be held on Monday 17th February, commission’s preparations complete

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले के पहले चरण में कांकेर, नरहरपुर और चारामा विकासखंड में सोमवार 17 फरवरी को मतदान होगा, जिसमें ग्रामीण मतदाता अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए वोट डालेंगे। इसी क्रम में जिले के तीनों ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव संपन्न कराने आज सुबह दल रवाना हुए। एसडीएम कांकेर श्री अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच व पंच पदों के लिए आज सुबह सभी पोलिंग पार्टी नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से अपने नियत मतदान केंद्र के लिए रवाना हुई। कल सोमवार 17 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे के बीच मैनुअल तरीके से मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत कांकेर में कुल मतदान केंद्र 168 स्थापित किए गए हैं जहां 672 मतदान कर्मी चुनाव संपन्न कराएंगे। कांकेर में 13 सेक्टर बनाए गए हैं। इसी तरह चारामा में 133 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 532 मतदान कर्मी और नरहरपुर में भी 10 सेक्टर बनाए गए हैं जहां 132 मतदान केंद्रों में 528 मतदान कर्मी चुनाव संपन्न कराएंगे। सभी मतदान दलों में एक पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो और तीन के अलावा एक-एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुरक्षाकर्मी और कोटवारों की ड्यूटी भी लगाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों में मतदान दलों के रुकने और एवं अन्य व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की जा चुकी है।
मतदान अधिकारियों को सामग्री वितरित करने के उपरांत एसडीएम श्री वर्मा, तहसीलदार कांकेर श्री पुष्पराज पात्र, नायब तहसीलदार श्री अभिषेक देवांगन उत्साहवर्धन करते हुए मतदान दलों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here