With this magnificent victory, BJP will fulfill its resolutions for the welfare of the people – Mahesh Jain
जिले की जनता का बहुत बहुत आभार: आशा राम नेताम
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश जैन ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की बम्पर जीत पर जनता का आभार जताते कहा कि निकाय चुनावों में इस शानदार जीत के साथ भाजपा सर्वांगीण विकास के साथ-साथ जन-जन के कल्याण के अपने संकल्पों को पूरा करके पूरे जिले को अन्याय, आतंक, भ्रष्टाचार और छल-कपट के कांग्रेसी टूलकिट-एजेंडे से मुक्त जिला बनाने का काम करेगी। भाजपा की जीत के लिए नगरीय निकाय की जन-शक्ति का आभार मानते हुए श्री जैन ने कहा कि कांग्रेसी-दुराग्रह को जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।
कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे को भाजपा के विश्वास के अनुरूप बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिस दोहरे राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करके जिले के नगरीय निकायों को अराजकता की दिशा में धकेलने का षड्यंत्र रचा था, जनता ने उसका करारा जवाब कांग्रेस को दे दिया है और कांग्रेस की दुर्गति उसी का परिणाम है। भाजपा के विकास और सुशासन के प्रति अगाध समर्थन की प्रचंड आंधी में कांग्रेस एक बार फिर तिनके की तरह उड़ गई है। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार और अधिक ताकत के साथ न केवल युवाओं, महिलाओं की प्रतिभा के अनुरूप उनके विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी, अपितु उनकी संभावनाओं के आकाश पर उनके सपनों को उड़ान भरने का पूरा मौका देगी।
नगर पालिका कांकेर के विजयी अध्यक्ष प्रत्याशी अरुण कौशिक, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के निखिल सिंह राठौड़, अंतागढ़ के राधे लाल नाग व पखांजुर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा ने कहा कि भाजपा की यह जीत जनता-जनार्दन के संकल्पों की जीत है। जनता ने भाजपा के अटल विश्वास पत्र पर जो भरोसा जताया है, भाजपा की सरकार विकास का विजन, जनकल्याणकारी नीति और सेवा व सुशासन की नीयत के साथ प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। इसके लिए हमारी प्रतिबद्धता जगजाहिर है। उन्होंने जनता का आभार, धन्यवाद करते कहा कि जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है पार्टी उस पर खरी उतरेगी ।





