BJP leader Vinay Bani (Pintu) won the election by breaking the fort of Congress which was in power for 15 years
लैलूंगा– नगर पंचायत लैलूंगा में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हो चुका है जिसमें नगर अध्यक्ष के भाजपा प्रत्याशी कपिल सिंघानिया ने भारी मतों से जीत दर्ज कर लिया वही भाजपा के 10पार्षद सहित 3कांग्रेस व 2निर्दलीय प्रत्याशियो ने जीत दर्ज कर ली है। बात करें नगर पंचायत के वार्ड 13 की जहां विगत 15 वर्षो से काबिज कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी विनय बानी (पिंटू) ने 15साल के कांग्रेस के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जीत दर्ज की। वार्ड 13 के भाजपा प्रत्याशी विनय बानी ने कांग्रेस प्रत्याशी वसीम अहमद को 60वोटो के अंतर से जीत दर्ज की। विनय की जीत के बाद से ही उनके समर्थको में हर्षोल्लास का माहौल है ढोल नगाड़े, पटाखों से वार्डवासियो ने स्वागत कर खुशियां मनाई।

