27th free health camp organized in Banora tomorrow
ढाई दशक से जारी पीड़ित मानव की सेवा हेतु 27 वा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Ro.No - 13672/156
रायगढ़ :- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में 27 वा विशाल स्वास्थ्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल बनोरा आश्रम परिसर में होगा । शिविर के आने वाले मरीज प्रातः 9 बजे से अपना पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन अपराह्न 3 बजे तक जारी रहेगा।
पंजीकृत मरीजों की जांच शिविर में मौजूद तीन दर्जन से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को रोगों के अनुसार दिए गए परामर्श के अनुसार दवाईयां भी निःशुल्क वितरित की जायेगा।पंजीकृत मरीजों की जांच प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 5:00 बजे तक जारी रहेगी।शिविर में आने वाले मरीजों के लिए पैथोलैब की व्यवस्था भी निःशुल्क उपलब्ध होगी।



