Motorcycle thief caught by police, 01 accused arrested, seized vehicle worth about Rs. 60,000
थाना कांकेर दिनांक 21.02.2025
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.02.2025 को प्रार्थी सुखुराम शोरी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.02.2025 को प्रार्थी अपने एक्टीवा क्रंमांक सी.जी. 19 बी.आर. 6045 मंे सुबह करीबन 09.00 बजे अपने नीजी काम से आत्मानंद स्कूल नरहरदेव गया था अपने एक्टीवा को लाॅक करके स्कूल मैदान के पास रोड किनारे में खडा किया था जो कुछ देर के बाद प्रार्थी स्कूल अंदर से बाहर निकला तो देखा मेरा एक्टीवा क्रंमाक सी.जी. 19 बी.आर. 6045 को जिस स्थान में खडा किया था वहा नही था तब प्रार्थी ने आस-पास एक्टीवा का पता तलाश किया कही पता नही चलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध 49/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया दौरान विवेचना के घटना स्थल निरीक्षण कर प्रार्थी व गवाहो का कथन लिया गया, अज्ञात व्यक्ति व वाहन का पता साजी किया जा रहा था कि आज दिनांक को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि महावीर पेट्रोल पंप शितलापारा के पास एक्टीवा क्रंमांक सी.जी. 19 बी.आर. 6045 खडी है संदेह के आधार पर आरोपी प्रकाश देहारी पिता भागीरथी देहारी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बारदेवरी थाना कांकेर से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेने पर अपराध घटित करना स्वीकार कर उसके कब्जे से एक्टीवा क्रंमांक सी.जी. 19 बी.आर. 6045 किमती 60,000/- को गवाहो के समक्ष दिनांक 21.02.2025 को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर जप्त कर दिनांक 21.02.2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।



