Diyagarh Gram Panchayat of Lalunga Block got a promising and friendly young Sarpanch Pothi Sidar
सतीश शुक्ला लैलूंगा
लैलूंगा, लैलूंगा जनपद पंचायत में संपन्न त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में लैलूंगा के सुदूर वनांचल में स्थित दियागढ़ ग्राम पंचायत को युवा कर्मठ जुझारू सरपंच मिला पोथी राम सिदार एक बहुत ही समझदार युवा है और उनके अंदर लगन मेहनत और कर्मशीलता कूट-कूट कर भरी है कड़ी मेहनत करके उन्होंने अपने आप को स्थापित किया है
पोथी सिंह सिदार की जीत से दियागढ़ ग्राम पंचायत में खुशियों का आलम
जैसे ही दियागढ़ की जनता को पोथीराम सिदार की जीत की सूचना मिली ग्रामीण खुशियों से घूमने लगे आतिशबाजी और मिठाइयां बाँटने लगे पोथीराम सिदार ने भी दोनों हाथ फैलाकर अपनी जनता का अभिवादन किया और कहा कि यह मेरी जीत नहीं है यह संपूर्ण ग्राम वासियों की जीत है मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं सरपंच नहीं हूं आप लोग ही हो सरपंच गांव का काम आपके हिसाब से होगा कहीं कुछ समस्या होगा तो तत्काल मुझे आप लोग अपना बेटा समझ कर कड़े शब्दों में निर्देशित करेंगे
राशन वितरण हो या कोई अन्य समस्या हो सभी का करूंगा निदान
अंत में पोथी राम सिदार ने सभी ग्राम वासियों को आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोग की जो भी समस्या होगी उसे हम सब मिलकर तत्काल उसका निराकरण करेंगे और उसके लिए मुझे चाहे जो करना पड़े मैं करूंगा शासन प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा रखता हूं और सभी ग्रामीणों को धन्यवाद और साधुवाद देता हूं



