Home Blog पंचायत चुनाव, प्रत्याशी को हाइवा से कुचलने की सरपंच पर खुली धमकी...

पंचायत चुनाव, प्रत्याशी को हाइवा से कुचलने की सरपंच पर खुली धमकी का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया काउंटर एफआईआर दर्ज

0

जांजगीर-चांपा। मुरलीडीह ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच द्वारा पराजित प्रत्याशी और उनके परिजनों को हाइवा से कुचलकर मार देने और परिवार की महिलाओं के साथ गैंगरेप की खुली धमकी देने का आरोप लगा है। पीडि़त प्रत्याशी व उनके पति द्वारा इसकी शिकायत एसपी विवेक शुक्ला से लिखित में शिकायत करते हुए सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में सरपंच के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि पीडि़तों के द्वारा जो मारपीट वीडियो दिखाया जा रहा है।
जान से मारने और देख लेने की धमकी दी जा रही है। साथ ही सरपंच पति के द्वारा सभी को मुख्य मार्ग में दिखने पर हाइवा से ठोंक देने या अकेले में मिलने पर मर्डर कर देने की धमकी दिया जा रहा है। शिकायतकर्ता जलेश्वरी जोगी ने बताया कि मेरे पति सचिव के पद पर जनपद पंचायत अकलतरा के अधीनस्थ ग्राम पंचायत पोंडीदल्हा व चंगोरी ग्राम पंचायत में पदस्थ है, जो कि अकेले डयूटी पर जाते है जिससे मुझे भय बना रहता है कि मेरे पति के उपर भी कभी भी किसी प्रकार की घटना घट सकती है। पूर्व में भी हमारे परिवार के उपर हमला किया गया था जिसकी सूचना मेरे द्वारा थाना मुलमुला में दिया गया था, लेकिन शिकायत के बाद भी अब तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। पीडि़त परिवार ने लिखित में शिकायत कर सुरक्षा व्यस्था की मांग की गई। मगर उनके द्वारा भी कोई साथर्क आश्वासन नहीं मिला, पीडि़त परिवार ने कहा कि यदि आरोपियों द्वारा कोई बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाता है तो इसकी सारी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी। अब पुलिस ने दूसरी ओर इस मामले पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर लिया है
दोनों पक्षों के शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज किया गया है, दोनों मामले का जाँच किया जा रहा है।
विनोद जाटव, थाना प्रभारी मुलमुला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here