Home Blog ज्ञान ज्योति पर्व एवं आर्य समाज सार्द्ध शताब्दी महोत्सव

ज्ञान ज्योति पर्व एवं आर्य समाज सार्द्ध शताब्दी महोत्सव

0

 

*महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती पर ऐतिहासिक आयोजन*

Ro.No - 13672/156

*धर्म रक्षा महायज्ञ एवं सनातन संस्कृति महासम्मेलन का भव्य आयोजन*

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती एवं आर्य समाज स्थापना के 150वें वर्ष के पावन अवसर पर ज्ञान ज्योति पर्व एवं आर्य समाज सार्द्ध शताब्दी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 19-20 अप्रैल 2025 (शनिवार-रविवार) को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

इस विराट समारोह के अंतर्गत धर्म रक्षा महायज्ञ एवं सनातन संस्कृति महासम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस आयोजन के संयोजक छत्तीसगढ़ शासन के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रूप नारायण सिंहा, अध्यक्ष, योग आयोग, छत्तीसगढ़ शासन हैं।

महामहिम राज्यपाल को सौंपा गया आमंत्रण

छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. रामकुमार पटेल ने गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी एवं उनके ओएसडी प्रो. डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार से सौजन्य भेंट कर उन्हें साल, फल एवं दुपट्टा भेंट कर इस आयोजन में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। महामहिम राज्यपाल ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देने का आश्वासन दिया।

दिल्ली में प्रमुख विद्वानों को आमंत्रण

आगामी महासम्मेलन के लिए डॉ. रामकुमार पटेल ने दिल्ली पहुंचकर कई प्रतिष्ठित विद्वानों एवं आर्य समाज के प्रमुख पदाधिकारियों को औपचारिक आमंत्रण दिया।

दिल्ली में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मपाल आर्य एवं महामंत्री विनय आर्य को विशेष रूप से इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया। इसके अलावा केन्द्रीय आर्य प्रतिनिधि सभा एवं दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान और महामंत्री, स्वामी देवब्रत (अध्यक्ष, सार्वदेशिक आर्य वीर दल) को भी आमंत्रण सौंपा गया।

देशभर के विद्वानों को दिया गया आमंत्रण

कार्यक्रम की भव्यता और वैचारिक गहराई को बढ़ाने के लिए विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित आर्य विद्वानों को भी आमंत्रित किया गया है।

जोगेन्दर खट्टर, प्रधान, आर्य समाज रानीबाग एवं राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ

जीवर्धन शास्त्री, महामंत्री, राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा

इन सभी को छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. रामकुमार पटेल ने विशेष रूप से आमंत्रित कर इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने का अनुरोध किया।

महायज्ञ और महासम्मेलन की होगी दिव्यता

इस महासम्मेलन में धर्म रक्षा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वैदिक मंत्रों की गूंज एवं यज्ञ आहुति से वातावरण को शुद्ध और पावन बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सनातन संस्कृति महासम्मेलन के माध्यम से आर्य समाज के मूल सिद्धांतों, वैदिक शिक्षा, समाज सुधार एवं आध्यात्मिक विचारधारा पर देश के ख्याति प्राप्त विद्वानों द्वारा विशेष उद्बोधन दिया जाएगा।

आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा वेदों और सनातन संस्कृति का संदेश

यह कार्यक्रम न केवल आर्य समाज के गौरवशाली इतिहास को संजोएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी वेदों की महत्ता और सनातन संस्कृति के आदर्शों से परिचित कराएगा।

देशभर से आर्य समाज के अनुयायी, विद्वान एवं भक्तगण इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेकर इसे दिव्य और भव्य बनाएंगे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here