Home Blog जिओ, आईडिया और बीएसएनल मोबाइल टावरों के इक्विपमेंट, बैटरी आदि चोरी करने...

जिओ, आईडिया और बीएसएनल मोबाइल टावरों के इक्विपमेंट, बैटरी आदि चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश।

0

International gang involved in stealing equipment, batteries etc. of Jio, Idea and BSNL mobile towers busted.

थाना – उत्तर बस्तर कांकेर, (छ.ग.)
दिनांक 25.02.2025

Ro.No - 13672/156

बीएसएनएल कम्पनी के टावर के 24 नग बैटरी चोरी मामले में थाना कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।

चोरी को अंजाम देने उपरांत घटना दिनांक से फरार थे आरोपी।
आरोपीयो से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त 02 नग सुजुकी बर्गमैन मोटर सायकल जप्त।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 64/25 धारा – 305(E) BNS एवं चौकी हल्बा,थाना कोरर एवं अन्य थानो में किया गया है अपराध पंजीबद्ध।

जिले मे अलग-अगल जगहो मे लगे टावरो के उपकरणों की चोरी कि शिकायत प्राप्त को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। Nश्रीमान वरिष्ट पुलिस अधीक्षक कांकेर आई. के. ऐलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देषन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा दिनेश कुमार सिन्हा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे पुलिस अनु.अधि. कांकेर मोहसिन खान एवं यूपी पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण मे त्वरित कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपियों की पता सघन तलाश कर खोजबीन शुरू किया गया। पता तलाश क्रम में उपलब्ध समस्त सीसीटीवी कैमरा से सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया एवं साइबर सेल कांकेर से तकनीकी विवरण प्राप्त कर अंततः संदेहीयों की चिन्हअंकित करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की हुई। पता तलाश के क्रम में संदेहियों जुनैद मालिक तथा रिजवान चौधरी दोनों निवासी जिला हापुर उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ किया गया। जो विभिन्न कंपनियों के टावरों में हुई चोरी के काम से कम 10 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। कांकेर के अलावा सरहदी जिला कोंडागांव तथा दंतेवाड़ा में भी टावर उपकरण की चोरी की घटना को अंजाम देना बताया है। आरोपियों के किराए के मकान से 24 नग बैटरी, 02 नग EDRU9P मशीन, 02 बर्गमैन स्कूटी, 01 नग पोटेबल वेल्डींग मशीन, 01 नग कटर, RRH का बुरादा कुल कीमती 3 लाख रू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड़ पर भेजा गया। अन्य घटना के संबंध में विस्तृत पुस्तासेतू पृथक से पुलिस श्रीमान लेकर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, उप निरी. लक्ष्मीनारायण नामदेव , सह उप निरी. चेतन साहू, प्र.आर जीवधन यादव प्र.आर. सत्या सिंह, सायबर सेल कांकेर से प्र.आर. पर्वत पोया, आर. हिमेश मंडावी तथा सायबर सेल कांकेर एवं थाना कंकर के अन्य स्टाफ का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here