Home Blog रायगढ़ जिला जेल में महाकुंभ, कैदियों ने जेल में किया गंगा स्नान,...

रायगढ़ जिला जेल में महाकुंभ, कैदियों ने जेल में किया गंगा स्नान, लगाई डुबकी

0

Maha Kumbh in Raigarh District Jail, prisoners took a dip in the Ganga in the jail

रायगढ़ / जिला जेल रायगढ़ में आज सवेरे प्रयागराज महाकुंभ से मंगाये गये गंगा जल से कैदियों ने सामूहिक स्नान किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर जेल में बंद कैदियों ने पहली बार आध्यात्मिक स्नान का लाभ लिया। जिला जेल रायगढ़ में निरुद्ध 650 से अधिक कैदियों ने गंगा स्नान किया।
महाकुंभ स्नान को लेकर जेल प्रशासन ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं। प्रयागराज से विशेष रूप से गंगा जल मंगवाया गया था। जेल अधीक्षक एस.शोभा रानी ने बताया कि जेल परिसर में महाकुंभ स्नान कुंड बनाया गया था। इसके लिए कुंड को चारों तरफ से रंग-रोगन कर सजावट की गई थी। किसी ने लोटे से स्नान किया तो कईयों ने टंकी में डुबकी लगाई। राज्य शासन की इस पहल से कैदियों को मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होगी।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here