Bhagyashree Dinesh Chauhan from BJP demanded to be made the district president
पुसौर / पुसौर जनपद के क्षेत्र क्रमांक 25 बाघाडोला में कांग्रेस समर्थित प्रत्याषी को हराते हुये भाजपा समर्थित प्रत्याषी भाग्यश्री दिनेष चैहान ने लगभग 850 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर जनपद सदस्य निर्वाचित हुई हैं जो समुचा जनपद क्षेत्र में अनुसुचित जाति सीट में सर्वाधिक माना जा रहा है। इनके परिवार प्रमुख पुर्णचंद चैहान एवं इनके परिजन पिछले कई वर्शो से भारतीय जनता पार्टी पर विष्वास रखते हुये क्षेत्र में इसका झंण्डा लहराने में हर संभव प्रयास करती रही है जो बिते विधानसभा चुनाव में स्पश्ट रूप से परिलक्षित हुई है। पुसौर जनपद क्षेत्र में सामान्य सीट में भी अनुसूचित जाति के महिलायें जनपद सदस्य निर्वाचित हुई हैं लेकिन बाघाडोला जनपद क्षेत्र क्रमांक 25 में भाग्यश्री दिनेष चैहान अनुसूचित जाति महिला सीट से ही भारी मतों से जनपद सदस्य निर्वाचित हुई हैं ऐसे में अनुसूचित जाति महिला हेतु आरक्षित जनपद अध्यक्ष पद पर भाग्यश्री दिनेष चैहान का हक अधिकार पहले बनता है जिसके लिये अपने जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से इन्हौने मांग की है कि उन्हें जनपद अध्यक्ष बनाया जाये। इसी कडी में इन्हौने बताया कि मांग करना मेरा मतदाताओं की ओर से मेरी नैतिक जिम्मेदारी है बावजुद इसके पार्टी का आदेष सर्वोपरि होगा।



