Everyone’s beloved Radhe Mohan’s friends celebrated his birthday with great pomp and cut cakes
दोस्तो परिजनों एवं रिश्तेदारों ने दूरभाष एवं सोशल मीडिया पर दी जन्मदिन की बधाई
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। सबके लाडले राधे मोहन शुक्ला के जन्मदिन वर्षगांठ परिवार में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
राधे मोहन के दादा गणेश शुक्ला एवं दादी सीता शुक्ला द्वारा तिलक,आरती उतारकर मिष्ठान खिलाकर जन्मदिन मनाया गया तत्पश्चात मिष्ठान का वितरण कर घर में खुशी मनाई गई।
इसी प्रकार दुर्गा चौक मस्तूरी में सबके लाडले राधे मोहन शुक्ला का जन्मदिन उनके दोस्तों के द्वारा केक कटवा कर आतिशबाजी कर मिष्ठान का वितरण किए तथा सभी लोगों ने राधे मोहन को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाइयां दी। उक्त अवसर पर सौमित्र शुक्ला सौरभ शुक्ला मोनू राठौर प्रीतेश अवस्थी दीपक श्रीवास पिंकू गवरहा,ओमी राठौर दीप तिवारी, राहुल राठौर युवराज शुक्ला, ननकी प्रजापति सुमित सिंह, कमलेश सिंह, विक्की पांडेय, आशीष अवस्थी, मनीष अवस्थी तथा अन्य नवयुवक उपस्थित थे।आज राधे मोहन को सुबह से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दूरभाष, एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो ने ज्ञापित किए।



