*प्रमोद अवस्थी*
मस्तूरी।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मस्तूरी क्षेत्र के शिवालयों भगवान लटेश्वर नाथ तथा ग्राम कोनी के स्वयंभू में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे थे
महाशिवरात्रि पर घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनों में लगे हुए थे।
श्रद्धालु गण भांग, धतूरा, बेल पत्र, फल और पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त भगवान लटेस्वर नाथ एवं कोनी के स्वयंभू महादेव से अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे।
महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर कमेटी ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया था ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अनोखा मेल देखने को मिला।
कोनी स्थित स्वयंभू भोलेनाथ महादेव के पुजारी पंडित श्री अनिल मिश्रा जी ने बताया कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान स्वयंभू के दर्शन करता है उस श्रद्धालु के दर्शनमात्र से ही सभी मनोरथ को भोले भंडारी पूर्ण करते हैं किसी को भी निराश नहीं करते इसलिए दिन-ब-दिन स्वयंभू में श्रद्धालु गणों की संख्या बढ़ते जा रही है।



