Home Blog हर हर महादेव से गुंजायमान हुआ अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा

हर हर महादेव से गुंजायमान हुआ अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा

0

रायगढ़:- महाशिवरात्रि पर्व पर आज बनोरा आश्रम परिसर हर हर हर महादेव से गुंजायमान हो उठा। अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व पर प्रातः 9 बजे सामूहिक आरती हुई उसके बाद तथा प्रातः 10 से 11 बजे तक हवन सम्पन्न हुआ।बनोरा निवासी महिला पुरुषों की कीर्तन मंडली द्वारा संध्या 4 से 6 बजे तक शिव स्तुति एवं शिव आराधना करते हुए भजन कीर्तन किया गया।अघोर गुरुपीठ आश्रम बनोरा में सनातन संस्कृति से जुड़े धार्मिक आयोजनों में नवरात्र, गुरुपूर्णिमा, होली पर्व पर हिंदू नव वर्ष के आयोजन एवं शिवरात्रि के कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल है। इसके साथ साथ ट्रस्ट से जुड़े सभी आश्रमों में स्वास्थ्य शिविरों एवं जांच शिविरों के जरिए नेत्र जांच का आयोजन किया जाता है इसके अलावा वर्ष में एक बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के आध्यात्मिक आशीर्वचन समाजिक के मानव मन में बदलाव का माध्यम साबित हो रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here