Simran Satte, who became BDC with the highest number of votes, aspires to become the vice-president
पुसौर / जब चहुं ओर कांग्रेस का षासन था तो उस समय भाजपा के लोगों को लोग एक उपेक्षा के साथ बहुत कमजोर होने की दृश्टि से देखा करते थे इसके बावजुद भी जिनके जेहन में भाजपा के सिद्धांत घर कर गये थे वे अब भी उसी स्थान पर अडिग है उसमें से एक नाम नेतनांगर क्षेत्र से अमृतसिंह जटाल का नाम आता है जो विपरित परिस्थिति में भाजपा का दामन थामें रहे और धीरे धीरे कारवां भी बढता गया। षायद इसी वजह से भाजपा समर्थित बीडिसी के प्रत्यासी सिमरन सत्ते सिह को जिले के जिते हुये सभी बिडीसीयों में इनका लीड 2680 रहा और एक लोकप्रिय जन सदस्य के रूप में पुसौर क्षेत्र में इनका नाम हो गया है। इस तथ्य के मद्देनजर भाजपा संगठन से इनका मांग है कि इन्हें पुसौर जनपद का उपाध्यक्ष बनाया जाये चूंकि संगठन और पंचायतों के सभी पद भाजपा के जिला नेतृत्व द्वारा आरक्षित किया जा चुका है और केवल यही एक पद जनपद उपाध्यक्ष षेश है। वैसे देखा जाये तो अनुसूचित जाति महिला यदि अध्यक्ष बनने जा रहा है तो उपाध्यक्ष सामान्य महिला बनाया जा सकता है बषर्ते की पार्टी का आदेष हो तो।



