Home Blog एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 02 मार्च को...

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 02 मार्च को जिले में 18 परीक्षा केन्द्र बनाए गए

0

Selection test for admission in Eklavya Adarsh ​​Residential School will be held on 02 March , 18 examination centers have been set up in the district

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 फरवरी 2025/ जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 02 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इसके लिए जिले में 18 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

Ro.No - 13672/156

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर कांकेर, शासकीय प्रेक्टीसिंग कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझापारा कांकेर, पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फरसकोट भानुप्रतापपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्बलपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोंदल, शासकीय बालक माध्यमिक शाला दुर्गूकोंदल और शासकीय कन्या माध्यमिक शाला दुर्गूकोंदल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंतागढ़, शासकीय राजेश पवार उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय अंतागढ़, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लामकन्हार अंतागढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोयलीबेड़ा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजूर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उन्हांने जानकारी दी है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा हेतु कुल 3732 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 3543 विद्यार्थियों के आवेदन पत्र पात्र पाए गए तथा 189 विद्यार्थियों के आवेदन अपात्र पाए गए। उक्त प्रवेश परीक्षा चयन परीक्षा हेतु प्रवेश परीक्षा विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here