Oath taking ceremony of newly elected Mayor and councillors of Municipal Corporation Bilaspur concluded
उप मुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विधायकों की मौजूदगी में ली शपथ
मस्तूरी।बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मुंगेली नाका मैदान में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई।महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ली। इसके बाद पार्षदों को 10 – 10 के समूह में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक,श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




