Work is being done to prepare the identity card of the farmers’ agricultural land and agricultural land holder
फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से कृषक स्वयं कर सकते है पंजीयन
रायगढ़ / कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना अंतर्गत एग्रीस्टैक परियोजना के तहत कृषि के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत वर्तमान में कृषक पंजीयन के अन्तर्गत जिले के सभी कृषकों का कृषि भूमि पहचान पत्र व कृषि भूमि धारक पहचान पत्र तैयार करने का कार्य प्रगतिशील है। जो फार्मर रजिस्ट्री के तहत् पंजीयन का कार्य मुख्यत: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम कराया जा रहा है। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल https://cgfr.agristack.gov.in/farmer-registry-cg के माध्यम से स्वयं कृषक द्वारा भी किया जा सकता है। पंजीयन हेतु आधार कार्ड, आधार लिंक फोन एवं सर्वे नंबर हेतु बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका जैसे आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता होगी।
कृषक पंजीयन में भूमि स्वामी के फौत की स्थिति में वारीसान भूमि स्वामी का नाम दर्ज करने की सुविधा भी दी गई है। वर्तमान स्थिति में जिले के 25 हजार 329 कृषकों का पंजीयन पूर्ण कर लिया गया है। डिजिटल रूप से संग्रहित रिकॉर्ड के माध्यम से सरकार द्वारा कृषि संबंधी सेवाओं, बैकिंग सेवाओं, क्रेडिट, बीमा एवं अन्य सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की पहुंच प्रत्येक किसान तक सुनिश्चित हो पाएगी जिससे कृषकों को भी सुविधा होगी।



