Home Blog ग्राम पंचायत धोबनी के सरपंच बने राजीव लोचन साहू

ग्राम पंचायत धोबनी के सरपंच बने राजीव लोचन साहू

0

Rajiv Lochan Sahu became the sarpanch of Gram Panchayat Dhobani

धोबनी – ग्राम पंचायत धोबानी हुए सरपंच चुनाव में राजीव लोचन साहू ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी हरिहर साहू को 468 वोटो से हराकर सरपंच पद पर कब्जा किया कुल 1405 में से राजीव लोचन साहू को 926 वोट व हरिहर साहू को 458 तथा 21 और रिजेक्ट हुआ। जीत के बाद उन्होंने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए गांव की विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया उनकी जीत के उपलक्ष में गांव में जश्न का माहौल बना रहा। साथ ही विजय जुलूस निकाला और मिठाई बाटी साथ ही आतिश बाजी की गई और रंग गुलाल लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। राजीव लोचन साहू ने कहा कि यह जीत पूरे गांव की है, मैं सभी को साथ लेकर गांव को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने प्रयास करूंगा। हमारा उद्देश्य गांव को सड़क पानी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से सशक्त बनाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल आपूर्ति , अच्छी सड़कों गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा , रोजगार , पेंशन , पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here