Panchs took oath with newly elected youth Sarpanch Sahil Madhukar in Gram Panchayat Sargwa and said that development of the village is the first priority
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरगवा में नवनिर्वाचित यूवा सरपंच साहिल मधुकर के साथ ग्राम पंचायत के पंचों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर साहिल मधुकर ने गांव के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया और सभी रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम पंचायत के सचिव पूर्व सरपंच एवं ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
युवा सरपंच साहिल मधुकर ने कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता गांव का समग्र विकास होगा । सभी रुके हुए विकास कार्यों को पुनः शुरू किया जाएगा और नई योजनाओं पर तेजी से काम किया जाएगा। हम सभी पंचों और ग्रामीणों के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि हमारा गांव सरगवा एक आदर्श ग्राम पंचायत बन सके। शपथ ग्रहण में उपस्थित लोगों ने साहिल मधुकर एवं सभी पंचों को शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।



