Home Blog  अनाधिकृत रूप से एवं पुलिस को बिना सुचना दिए किराये पर मकान...

 अनाधिकृत रूप से एवं पुलिस को बिना सुचना दिए किराये पर मकान देने वालों मकान मालिकों के खिलाफ होगी कार्यवाही ।

0

Action will be taken against landlords who give houses on rent without authorisation and without informing the police.

दिनांक 02.03.2025
थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

Ro.No - 13672/156

 मकान मालिक किरायेदारों के समस्त दस्तावेज प्रोफार्मानुसार थाना जमा कराने कांकेर पुलिस की विशेष मुहीम।

# किरायेदारों का सत्यापन हेतु कांकेर पुलिस का विशेष अभियान।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.01.2025 को प्रार्थी मनोज कुमार राठिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सारंडा के मोबाईल टाॅवर में लगे बैटरियों की चोरी की रिपोर्ट पर थाना कंाकेर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पता तलाश के दौरान आरोपीगणों की गिरफ्तारी दिल्ली से की गई थी। उक्त आरोपीगण विगत् 08 माह से थाना क्षेत्र में किराये के मकान में निवासत् रहे व विभिन्न रिहायशी स्थानों की रेकी कर 04 स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उपरोक्त अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान हेतु श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलेसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कंाकेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में थाना कंाकेर से थाना क्षेत्रान्तर्गत मुख्यतः थाना कंाकेर के साकेत नगर,एकता नगर, कंकालिनपारा, संजय नगर, शीतलापारा, ईमलीपारा, अलबेलापारा, सिगारभांट, मनकेशरी, ठेलकाबोड़, शिवनगर,राजापारा, अटलआवास शिवनगर,टिकरापारा, महादेव वार्ड, भंडारीपारा, श्रीरामनगर, मांझापारा,सुभाषवार्ड, एम.जी.वार्ड, शांतिनगर, अघननगर, झुनियापारा एवं बरदेभांटा के साथ शहरी क्षेत्र से लगे ग्राम पंडरीपानी, मालगांव, पथर्री, कोदाभांट, गोविन्दपुर में शहर में हो रहे विभिन्न घटनाओं को देखते हुये पुलिस थाना कंाकेर द्वारा दिनांक 27.02.2024 से अभियान चलाकर सभी उपरोक्त मोहल्ला एव वार्ड पर मकान मालिकों को किरायेदारों की सूची प्रोफार्मा वितरण कर प्रोफार्मा के अनुरूप जानकारी मांगी गई है। शहर में सभी स्थानों पर पुलिस टीम मकान मालिकों को बिना वेरेफिकेशन के संदेहीयों को मकान किराये पर दिया गया है उनके खिलाफ धरा-170 बीएनएसएस के तहत् कार्यवाही किया जायेगा समझाईस दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक चेतन साहू, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, प्र.आर. जीवधन यादव,एवं महिला प्र.आरक्षक, हितेश्वरी चेलक व आरक्षक देवदत्त कड़ियाम,आर. लोकेश्वर मौर्य, आर. भावेश सलाम का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here