Home Blog नरहरपुर जनपद पंचायत में भाजपा के सोमन कावड़े अध्यक्ष और संजू गोपाल...

नरहरपुर जनपद पंचायत में भाजपा के सोमन कावड़े अध्यक्ष और संजू गोपाल साहू उपाध्यक्ष बने

0

In Narharpur District Panchayat, BJP’s Soman Kavade became the president and Sanju Gopal Sahu became the vice president

कांकेर : नरहरपुर जनपद पंचायत में आज जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार जीत दर्ज की। जनपद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी की पुष्पा ठाकुर और बीजेपी के सोमन कावड़े के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बीजेपी के उम्मीदवार सोमन कावड़े ने 15 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस पार्टी की पुष्पा ठाकुर को केवल 4 वोट ही मिल सके। इस तरह सोमन कावड़े ने 15 वोटों से निर्णायक जीत हासिल करते हुए नरहरपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
आर्थिक सामाजिक धार्मिक राजनीतिक एवं पारिवारिक कार्यों का निर्वहन करने हेतु समाज में अलग ढंग से विचार धारणाएं एवं भावनाओं का विकास करने के लिए किया जा रहा है
वहीं, जनपद उपाध्यक्ष के चुनाव में भी बीजेपी ने अपनी विजय सुनिश्चित की। भारतीय जनता पार्टी से संजू गोपाल साहू और कांग्रेस पार्टी से शिल्पा साहू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस चुनाव में संजू गोपाल साहू ने 15 वोट हासिल कर लगातार तीसरी बार जनपद उपाध्यक्ष के रूप में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार शिल्पा साहू को केवल 4 वोट ही प्राप्त हुए।
सुमन कवाडे जनपद क्षेत्र नरहरपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कर्मठ जुझारू प्रत्याशी एवं विकास की अनुभवी सदर सुचारू रूप से विकास का विचारधाराओं में प्रतिलिपि भावनाओं का विकास एवं विचार भावना विचारधारा जनपद क्षेत्र नरहरपुर कर्मठ प्रत्याशी अध्यक्ष के रूप में नवनिर्वाचित हुए हैं
इस जीत के साथ ही बीजेपी ने नरहरपुर जनपद पंचायत पर अपना मजबूत पकड़ बनाए रखा। संजू गोपाल साहू की लगातार तीसरी बार उपाध्यक्ष के रूप में जीत ने पार्टी के समर्थन को और भी मजबूत किया है भाजपा से नरहरपुर जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाने में सरोना भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकेशवर सिन्हा का विशेष योगदान रहा भाजपा मंडल अध्यक्ष जनपद चुनाव से ही सक्रिय रहे एवं लगातार जनपद सदस्यों के संपर्क में रहे उन्हीं की प्रयास के चलते नरहरपुर जनपद में भाजपा को कामयाबी मिली कार्यकर्ताओं द्वारा नरहरपुर में बाजे गाजे के साथ रैली निकाली गई जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का नगर वासियों ने जगह-जगह आरती उतार कर स्वागत किया इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवंत सुरोजिया निरंजन गंजीर जीवन नेताम मुकेश संचेती अशोक निषाद रामाधार धनकर अनिल गजपाल विधायक मीडिया प्रभारी अशोक लुनावत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here