In whose hands is the reins of Pusaur district? Decision today
पुसौर /त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद सभी पंचायतों के सरपंच पंच अपने अपने पंचायतों में षपथ ग्रहण ले चुके हैं इसके ठीक दुसरे दिन जनपद पंचायत पुसौर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। किसमें कितना है दम के तर्ज पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेतृत्व करने वाले पर्यवेक्षक ये दावा कर रहे हैं कि जनपद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हमारा ही बनेगा। यह फैसला बुधवार के 10 बजे से षुरू होना है जिसके निर्वाचन अधिकारी तय किये जा चुके हैं। छत्तीसगढ के स्थापना के बाद प्रदेष में ज्यादा कार्यकाल भाजपा के होने के बावजुद भी पुसौर जनपद में अधिकतर कांग्रेस के अध्यक्ष उपाध्यक्ष रहे। बिता कार्यकाल प्रदेष में कांग्रेस सरकार होने से यहां भी उसका बोल बोला रहा और अब प्रदेष में भाजपा सरकार है ऐसे स्थिति में ज्यादातर बीडीसी भाजपा समर्थित है साथ ही क्षेत्रीय विधायक युवा और तेज तर्रार होने के साथ ही प्रदेष में वित्तमंत्री है ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष जरूर बनेंगे। यहां कांग्रेसियों को कमजोर समझना भी भुल होगी चूंकि तमाम गतिविधियों पर खरसिया विधायक एवं पुर्व मंत्री की पैनी नजर बनी हुई है और इनके खेमें से भी दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनेंगे। ये सारे संभावनाओं और कयासों पर बुधवार के सुबह 12 बजे तक विराम लग जायेगा और फैसला सबके सामने होगा।



