Villagers expressed anger over haphazard digging of tar in Baghadola
पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम बाघाडोला स्थित एक बडे टार में एनटीपीसी के किसी ठेकेदार द्वारा जेसीपी के जरिये अवैध खुदाई कर मिट्टी ले जाने का मामला प्रकाष में आया है। जानकारी के मुताविक उक्त जेसीपी, टार के किनारे के निजी भूमि क्षेत्र में खुदाई कर रहा था जो ट््रेक्टर क्रमांक सीजी12 बीएम 7076 सहित एक अन्य ट््रेक्टर के जरिये मिट्टी ढुलाई कर रहा था। इसकी जानकारी क्षेत्र के नव निर्वाचित बीडीसी सहित अन्य ग्रामीणों को होने पर इन्हौंने इस पर विरोध जताया वहीं संबंधित ठेकेदार से बात किया। ठेकेदार ने बताया कि बाघाडोला के किसी को बोलकर यहां से मिट्टी ढुलाईकर एनटीपीसी के किसी खेल मैदान को समतल करने के लिये उपयोग में लाया जा रहा है। इस तथ्य की जब पुश्टि की गई तो पता चला कि उक्त मिट्टी रोड के किनारे किनारे डाला जा रहा है जो रेंगालपाली से कोसमंदा रोड के बीच देखा जा सकता है। ग्रामीणों की माने तो टार के बेतरतीब खुदाई से मवेषियों तथा आम लोगों को बहुत परेषानी होती है जहां पानी का जमावडा होता है उस क्षेत्र में खुदाई करने से टार का जल स्तर बढ सकता है इस तथ्य को दरकिनार करते हुये ठेकेदार और मिट्टी ढुलाई करने वाले जेसीपी टीम आदि लोगों के मनमानी से टार का आकार बिगड जाता है जिससे लोगों को परेषानी का सामना करना पडता है।



