Home Blog जनपद के बाद अब जिला पंचायत में भी भाजपा का कब्जा

जनपद के बाद अब जिला पंचायत में भी भाजपा का कब्जा

0

After the district, now BJP has captured the district panchayat as well

कांकेर। जिले के कांकेर व नरहरपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराने के पश्चात आज हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा ने बाजी मार ली । कांकेर में जिला पंचायत में कुल 13 सदस्य है जिसमे भाजपा से 7 सदस्य, कांग्रेस से 4 सदस्य, आप पार्टी से 1 सदस्य व 1 निर्दलीय सदस्य चुनकर आये है ।

Ro.No - 13672/156

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने क्षेत्र क्रमांक 6 से जीत कर आये किरण नरेटी को अपना प्रत्याशी बनाया वही कांग्रेस ने झरना ध्रुव को प्रत्याशी बनाया । चुनाव में भाजपा की किरण नरेटी 10 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुई व झरना ध्रुव को मात्र 3 मत ही मिले ।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिये भाजपा ने क्षेत्र क्रमांक 4 से चुनकर आये तारा ठाकुर को व कांग्रेस से सुशीला मेश्राम को प्रत्याशी बनाया । चुनाव में तारा ठाकुर को 9 वोट व सुशीला मेश्राम को 4 वोट मिले। इस प्रकार भाजपा की तारा ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनी गई । जिला पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने पर भाजपाईयों ने जिला पंचायत कार्यालय में ही जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी। जिला पंचायत से नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित भाजपा का काफिला कमल सदन पहूंचा जहां सभा में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते संबोधित किया।

भाजपा के जिला पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक व भाजपा जिला संगठन प्रभारी यशवंत जैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी का पंचायत से संसद तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेतृत्व करने की परिकल्पना कांकेर जिले में अब सही मायने में पूरी हुई है। यह जीत न केवल कार्यकर्ताओं की जीत है बल्कि आम लोगों की भी जीत है जिन्होने भाजपा पर भरोसा जताया है । उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सत्ता में बैठकर आम जनता, गरीबों की पीड़ा का समाधान करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, कांकेर जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा कावड़े, उपाध्यक्ष तारणी ठाकुर, नरहरपुर जनपद अध्यक्ष सोमन कावड़े, उपाध्यक्ष संजू गोपाल साहू सहित सभी नव निर्वाचित पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जिले में भाजपा के पक्ष में अच्छा माहौल रहा इसलिए हमें पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक सरकार बनाने लायक जीत हासिल हुई है । यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपना तन-मन-धन लगाकर कार्य किया जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिल रहा है।

कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने एक साल पुरानी विष्णु देव की सुशासन के कार्यो पर मुहर लगाई है। हमारी सरकार ने जनता से जो वादे किये है उसे चरणबद्ध तरीक से पुरा कर रही है । जनता का विश्वास भाजपा पर बना हुआ है जिसके कारण पहले विधानसभा, संसद व अब पंचायत चुनावों मे बंपर जीत मिली है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ऐसे ही जनता के हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है ।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी ने कहा कि यह जीत सिर्फ मेरी नही हम सब की जीत है । यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के सामूहिक जवाबदेही और जिम्मेदारी की जीत है । पार्टी व जनता ने जो मुझ पर विश्वास जताया है अध्यक्ष बनाकर, उस पर मै खरी उतरने का प्रयास करूंगी व जिला पंचायत के सभी 13 सदस्यों के साथ मिलकर जिले के विकास कार्यो को पूर्ण करने का प्रयास करूंगी।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर ने उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है मै उसे हर संभव पूरा करने का प्रयास करूंगी। क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता में है । अब जिले में ट्रिपल इंजन की सरकार है तो विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की रूकावट नही आयेगी ।
सभा का संचालन जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने किया ।

सभा में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कामिनी उसेण्डी, दीपांकर राय, देवेन्द्र टेकाम, तिजेश्वरी सिन्हा, नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर का सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, आलोक ठाकुर, राजीव लोचन सिंह, हीरा मरकाम, अनूप सिंह राठौर, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, टेकेश्वर जैन, छत्रप्रताप दुग्गा, विरेन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र गौर, दिनेश रजक, मनोज ध्रुव,गिरधर यादव, पीयुष कश्यप, डिकेश खापर्डे, संजय सिन्हा, नरोत्तम चौहान, पंचू राम नायक, राजीव श्रीवास, जीवन नेताम, अरविंद जैन, ऐनबती कोर्राम, मनोज जैन, अनुसुईया सोनवानी, संकेत नशीने, विजय साहू, महाबीर सिन्हा, गब्बर सिन्हा, प्रताप सलाम, रूपलाल साहू, शंकर सरकार, प्रेमा नागवंशी, ज्वाला जैन, आसिफ शेखानी, मोती नाग, तिलक नाग, सितम्बर कावड़े, डाकेश साहू, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here