Idea company’s accused manager Utkarsh Mishra arrested
दिनांक 06.03.2025
थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर 188 ग्रामीणों के नाम डबल केवायसी आरोपी गिरफ्तार
सीम रिप्लेसमेन्ट के बहाने दो बार केवायसी कर ग्रामीणों के व्यक्तिगत दस्तावेज के आधार अतिरिक्त सीम धोखाधड़ी पूर्वक जारी करने वाला मैनेजर गिरफ्तार
सीम धोखाधड़ी के मामले में कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता आईडीया कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.03.2025 को प्रार्थी सोमेंद्र सिंह थाना कांकेर में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है कि आज दिनांक 06.03.2025 को सायबर सेल कांकेर के प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवधिया द्वारा वैधानिक कार्यवाही हेतु सायबर सेल से जांच प्रतिवेदन लाकर प्रस्तुत किया कि पुलिस महानिरीक्षक (एसआईबी सीसीटीएनएस/सायबर क्राईम) पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर का पत्र क्रमांक-पुमु/पुमनि/पीए/07/2025 दिनांक 06.02.2025 के परिपालन में फर्जी तरीके से मोबाईल नंबर जारी कर धोखाधड़ी करने वाले प्वाइंट आॅफ. सेल (POS) के जांच हेतु सायबर सेल को निर्देशित किया गया था कि जांच के दौरान आरोपी उत्कर्ष मिश्रा पिता सुशील मिश्रा उम्र 25 साल निवासी फलेंद्र स्टोर्स मांझापारा कांकेर के द्वारा आसपास के ग्रामीणों के 188 सिम आईडिया कंपनी से फर्जी तरीके से जारी किया गया है जिस पर अपराध धारा 318 (2), 338,336 (3), 318(4), 340(2) बीएनएस, का घटित करना पाये जाने से आरोपी उत्कर्ष मिश्रा पिता सुशील मिश्रा के विरूद्ध थाना कांकेर में अप.क्र. 76/25 धारा-318 (2), 338,336 (3), 318(4), 340(2) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलेसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कांकेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में थाना कांकेर एवं सायबर सेल से टीम गठित कर आरोपी उत्कर्ष के पता साजी हेतु सायबर सेल से सीडीआर,कैफ एवं लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर तत्काल टीम रवाना कर आरोपी उत्कर्ष मिश्रा का लोकेशन सेन चैंक के पास पता चलने से आरोपी उत्कर्ष मिश्राा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर एवं सायबर सेल प्रभारी प्रेम प्रकाश अवधिया के नेतृत्व में सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्रधान आर. मनी राम भोई, प्रआर. पर्वत कौशल पोया, आर. शैलेन्द्र साहू, आर. दिनेश ध्रुव, आर.हिमेश्वर मंडावी, आर. आशीष कुंजाम, आर. ज्ञानचंद ठाकुर मआर. असमोतिन,आर. राकेश लकड़ा, आर. दुर्गेश सोनवानी एवं पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।



