Home Blog मस्तूरी जनपद पंचायत में नितेश टीम की दुसरी बार रहा दबदबा

मस्तूरी जनपद पंचायत में नितेश टीम की दुसरी बार रहा दबदबा

0

Nitesh’s team dominated Masturi Janpad Panchayat for the second time

अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी सरस्वती परमेश्वर सोनवानी तो उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर बने

Ro.No - 13672/156

क्षेत्र विकास प्राथमिकता तथा लोगों के मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध,,,नितेश सिंह

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी।बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत मस्तूरी में पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। अध्यक्ष सरस्वती परमेश्वर सोनवानी और उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत फूल माला आतिश बाजी मिष्ठान से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मस्तुरी जनपद पंचायत के कार्यालय के बाहर समर्थक भारी संख्या मे मौजूद रहे।

पहली बार हुआ निर्विरोध चुनाव

जनपद पंचायत मस्तूरी के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 1972 से जनपद पंचायत मस्तूरी का संचालन हो रहा है, जिसमें कई बार जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ।हर बार मतदान से ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने जा रहे थे। इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मात्र एक-एक जनपद सदस्य ने नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।

जनपद पंचायत मस्तूरी के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने जीत के बाद कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है, इसके साथ ही हम सभी 25 जनपद पंचायत सदस्य मिलजुल कर क्षेत्र के मूलभूत सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने जीत का श्रेय अपने पूरी टीम को दिया। साथ ही कहा कि मेरे वरिष्ठ रमेश सिंह तामेश सिंह टुकेश सिंह बबला सिंह का आशीर्वाद से यह अभूतपूर्व सफलता मेरे साथ हमारी टीम को मिला जिसका हम सब आभार व्यक्त करते है उनका आशीर्वाद मार्गदर्शन हमे हमेशा मिलता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here