Home Blog बेसहारा बुजुर्गो के मध्य सुनील ने अपना जन्मदिन मनाया

बेसहारा बुजुर्गो के मध्य सुनील ने अपना जन्मदिन मनाया

0

Sunil celebrated his birthday among helpless elderly people

बुजुर्गो की सेवा हेतु सुनील लेंध्रा का योगदान अविस्मरणीय:- जस्सी फिलिप्स

Ro.No - 13672/156

रायगढ़:- बेसहारा बुजुर्गो की इस विहंगम सेवा में सुनील लेंध्रा के योगदान को अविस्मरणीय एवं अदभुत बताते हुए आशा प्रशामक देखभाल गृह की संस्थापिका जस्सी फिलिप्स ने कहा रायगढ़ शहर के अभी समाजिक कार्यों में सुनील जी का योगदान रहता है। संस्था के संचालन के पीछे सुनील भाई की अदृश्य शक्ति मै महसूस करती हूं। जन सहयोग से संचालित संस्था घर के निकाले गए बुजुर्गों मानसिक रूप से कमजोर लोगों का पूरी शिद्दत से देख रेख समुचित इलाज सहित बुजुर्गो को कानूनी हक दिलाने का काम करती है। आत्म शक्ति हो तो राह अपने आप आसान हो जाती है।जस्सी फिलिप्स ने कहा ईश्वरीय कार्य में कभी साधनों की कमी आड़े नहीं आती आड़े वक्त में भगवान किसी न किसी को अपना दूत बनाकर भेज देते है।
।संस्था के संचालन में सुनील भैया का योगदान अदभुत है। मीडिया से जुड़े आलोक पांडेय ने सुनील लेंध्रा के जन्मदिन पर मरीजों के लिए एक मेडिकेटेड बिस्तर बुजुर्गो की सेवा हेतु संस्था को समर्पित किया। इस हेतु सुनील लेंध्रा के जन्मदिन का आयोजन आज संस्था में किया गया। बुजुर्गो के साथ जन्मदिन मनाते हुए केक काटा गया और सुनील भाई ने फल वितरण किया । सुनील लेंध्रा ने जस्सी दीदी द्वारा बुजुर्गो की सेवा को नारायण की सेवा बताते हुए कहा व्हील चेयर पर सवार जस्सी दीदी हौसलों की ऐसी मीनार है जिसकी बराबरी नहीं की जा सकती।सुनील ने बेसहारा दिन दुखियों की सेवा को ईश्वर की आराधना बताया। संस्था में आने वाले अब तक 35 बुजुर्गो की समुचित देखरेख सहित इलाज की सुविधा मुहैया कराई गई और उन्हें उनके घर पहुंचाया गया है।इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here