Home Blog नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से विभिन्न संगठनों ने मिलकर बधाई दी...

नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से विभिन्न संगठनों ने मिलकर बधाई दी ।

0

Various organizations together congratulated the Municipal President and Vice President.

कांकेर । नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक व उपाध्यक्ष उत्तम यादव से विभिन्न संगठनों ने मिलकर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी ।
सर्वप्रथम सुनहरे कदम संस्था के महिला विंग के सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक से उनके कार्यलयिन कक्ष में मुलाकात कर उन्हें अध्यक्षीय दायित्व के लिए बधाई दी तथा अपने संगठन के कार्यो की जानकारी दी व भविष्य में संगठन के कार्यो में सहयोग की बात कही । श्री कौशिक व श्री यादव के साथ पार्षद मीरा सलाम, सलीम मेमन, हितेंद्र खटवानी, विकास अंभोरे, वीरू साहू भी उपस्थित रहे ।
श्री कौशिक व श्री यादव को बधाई देने वालो में सुनीता मोटवानी, विजया असरानी, दीपा जवरानी, रेशम वर्ल्यानी, महक रमानी, विनीता बुधवानी, कशिश नैनानी, विनीता वाधवानी, विमला गिड़लानी, सुमन मखीजा आदि उपस्थित रहे ।

Ro.No - 13672/156

सुनहरे कदम के बाद मिनी स्टेडियम गुमटी वालो ने श्री कौशिक को जीत की बधाई दी व बरसात में दुकानों में पानी भरने की समस्या से अवगत कराते ठीक कराने की मांग की ।
श्री कौशिक ने गुमटी में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को उनकी समस्या के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया ।
गुमटी वालो में राहुल गुप्ता, शेखर, राधे पटेल, वाहिद खान, इरफान, संदीप सेन, वेद साहू, चन्द्रभान आदि उपस्थित रहे ।

गुमटी वालो के पश्चात नगर पालिका कांकेर के कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक व उपाध्यक्ष उत्तम यादव से सौजन्य भेंट कर उन्हें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने की बधाई दी ।
कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से श्री कौशिक को अवगत कराते हल करने की मांग की ।
श्री कौशिक ने कर्मचारियों की मांगों को गम्भीरता से सुन कर हल करने की बात कही । इस सौजन्य मुलाकात में भाव सिंग, कामेंद्र गिरी, मोनू साहू, चन्दर नेताम, द्वारका साहू, संदीप आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here