Home Blog बैठक: रायगढ़ में होली पर प्रशासन और पुलिस की सख्त तैयारी: शांति...

बैठक: रायगढ़ में होली पर प्रशासन और पुलिस की सख्त तैयारी: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता और शांति के लिए गए निर्देश

0

Meeting: Strict preparations of administration and police for Holi in Raigarh: Instructions given for security, cleanliness and peace in the peace committee meeting

रायगढ़ । होली के मद्देनजर कलेक्टर कार्तिकेय गोयल और एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में आज पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सर्व समाज प्रमुखों व शांति समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की और होली को सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की।
एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम ने जानकारी दी कि होली (14 मार्च) और जुम्मे की नमाज को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा दोपहर 2:00 से 3:00 बजे जुम्मा नमाज अदा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने समाज के लोगों से इन निर्देशों का पालन करने की अपील की।
नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश क्षत्रिय ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली मनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और शासकीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान तीन सवारी, तेज गति से वाहन चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीमें डैम, तालाब और संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगी। किसी प्रकार का अफ़वाह ना फैलाए, सोशल मीडिया पर पुलिस की निगाह है तथा अस्पताल और सभी इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट मोड पर रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है। इसके लिए डायल-112 और पुलिस नियंत्रण कक्ष (94791-93299) हर समय सक्रिय रहेगा।
बैठक में एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला, एसडीएम प्रवीण तिवारी, सेनानी नगर सेना बी. कुजूर, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, मोहन भारद्वाज, त्रिनाथ त्रिपाठी, डीएसपी प्रभारी उपनिरीक्षक डी.पी. साहू सहित बिजली, स्वास्थ्य, नगर निगम विभाग के अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

नागरिकों से अपील: शांति और सौहार्द के साथ मनाएं होली
प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों, हुड़दंग या अप्रिय घटना से बचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि सभी के लिए यह त्योहार सुरक्षित और सुखद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here