Home Blog स्वीपिंग मशीन से सड़क हो रहे हैं धूल मुक्त , रोटेशन पर...

स्वीपिंग मशीन से सड़क हो रहे हैं धूल मुक्त , रोटेशन पर चलाया जा रहा प्रतिदिवस शहर के विभिन्न मार्गों में

0

Roads are becoming dust free with the sweeping machine, it is being run on rotation every day in different routes of the city

रायगढ़। शहर की सड़कों को धूल मुक्त करने निगम प्रशाशन द्वारा ट्रैक्टर माउंटेन स्वीपिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा है। मशीन में सक्शन लगा हुआ है, जो सड़कों में जमी धूल को खींच कर जमा कर लेती है। इससे शहर की मुख्य सड़क धूल मुक्त हो रही है।
निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशन में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने लगातार कार्य किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां शहर की सबसे कचरा डंप स्थलों की सफाई कर कर सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है, वहीं अब सड़कों की सफाई के लिए ट्रैक्टर माउंटेन स्वीपिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा है। यह मशीन शक्सन और मोटर ब्रश से लैस है, जो सड़कों की सफाई करने के साथ ही उसमें जमें धूल को शक्सन से खींच लेता है। इससे सड़के धूल मुक्त हो रही है। खास बात यह है कि यह मशीन 20 कर्मचारी का कार्य अकेले कर सकता है। मशीन को प्रतिदिन रोटेशन में शहर के सभी मुख्य सड़कों पर सुबह 6:30 से 11:00 तक चलाया जा रहा है। कमिश्नर श्री क्षत्रिय द्वारा स्लीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई का प्रतिवेदन प्रति दिवस लिया जा रहा है। वर्तमान में इसे सीमित समय में रूट आधारित सड़कों पर निर्धारित किया गया है बाद में इसे विभिन्न रूटों में पूर्ण समय के लिए चलाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुरी मेहनत की जा रही है। इसमें शहरवासियों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से कहीं पर भी कचरा नहीं फेंकने, निगम के वाहनों एवं स्वच्छता दीदियों को ही सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने और स्वच्छता संबंधित कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। शहर की स्वच्छता सभी शहरवासियों की भी जिम्मेदारी है। इससे ही सुग्घर रइगढ़, आरुग रइगढ़ की परिकल्पना साकार होगी।

Ro.No - 13672/156

होली पर्व में भी रखें स्वच्छता का ध्यान
होली त्योहार का माहौल शुरू हो गया है। यह रंग गुलाल का त्योहार है। निगम प्रशाशन द्वारा त्यौहार को सौहाद्रपूर्ण मानने और गंदगी नहीं फैलाने शहर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

सड़क के किनारे होलिका बनाने की अपील
वर्तमान में शहर के सभी मुख्य डामरीकृत सड़कों का नया निर्माण हुआ है। कई स्थानों पर सड़कों पर ही होलिका बनाने और दहन करने की बात सामने आई है। इससे नया जो सड़क निर्माण हुआ है, वह खराब हो जाएगा और उससे उस क्षेत्र के निवासियों को ही यातायात में परेशानी होगी। इसलिए निगम प्रशासन द्वारा सड़क के किनारे मिट्टी में ही होलिका बनाने की शहरवासियों से अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here