Home Blog बार देवरी की कंचन महिला क्लस्टर संगठन ने की हर्बल गुलाल तैयार

बार देवरी की कंचन महिला क्लस्टर संगठन ने की हर्बल गुलाल तैयार

0

कांकेर । कंचन महिला कलस्टर संगठन बार देवरी की महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगातार 5 वर्षों से लगी है । इस गुलाल को लगाने से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है । कंचन महिला क्लस्टर संगठन समूह से जुड़ी कीर्ति साहू सूरज नाग जमुना नायक ने चर्चा में बताया कि हर्बल गुलाल से शरीर की त्वचा व आंखों पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है । समूह की अन्य महिलाओं ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से बना रहे हैं मगर इस बार तीन क्विंटल हर्बल गुलाल बनाए जिसमें लागत 17000 आया और इनकम 58300 हुआ आगे चर्चा में महिलाओं ने यह भी बताया कि हर्बल गुलाल की कीमत 200 से ढाई सौ किलो तक बिक रहा है । वहीं इस बार सही समूह की महिलाओं सदस्यों ने हर्बल गुलाल लगभग तीन क्विंटल बनाये इस बार 50 रूपये और 100 रूपये का भी पैकेट बनाया गया है समूह की महिलाओं ने बताया कि पालक, लाल भाजी, मेहंदी पत्ता, पलाश के फूल, चुकंदर से हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही है।..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here