Home Blog राजपूत क्षत्रिय महासभा कांकेर उपसमिति के अध्यक्ष बने भक्त प्रहलाद

राजपूत क्षत्रिय महासभा कांकेर उपसमिति के अध्यक्ष बने भक्त प्रहलाद

0

Bhakt Prahlad became the president of Rajput Kshatriya Mahasabha Kanker sub-committee

कांकेर। राजपूत क्षत्रिय महासभा उपसमिति कांकेर का निर्वाचन प्रक्रिया केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. व्हीएस राजपूत, राजेंद्र सिंह राजपूत, नोहर सिंह राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादाह का द्वितीय चरण के नामांकन प्रक्रिया निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक मंडल द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित की व विधिवत घोषणा किया गया। नव निर्वाचित उप समिति के भक्त प्रहलाद सिंह राजपूत अध्यक्ष, संतोष सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, गिरीश सिंह गौतम कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह ठाकुर सचिव, धीरज सिंह ठाकुर उप सचिव, रूपेश्वर सिंह ठाकुर के. का. सदस्य, महेंद्र सिंह ठाकुर के. नि. सदस्य, पीतांबर सिंह बैस कार्यकारिणी सदस्य, दिलदार सिंह ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, रविकांत सिंह कार्यकारिणी सदस्य, खिलेंद्र सिंह ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, गोपेश्वर सिंह ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, डोमेंद्र सिंह ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, रजनी राजपूत अध्यक्ष महिला मंडल, रामेश्वरी गौतम सचिव महिला मंडल, मोहित सिंह ठाकुर युवाध्यक्ष, हर्षराज ठाकुर युवा सचिव को निर्वाचन दिवस में ही उप समिति कांकेर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान उप समिति द्वारा किया गया ।तारूणी रूपेश्वर बाबा ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष कांकेर टिकेंद्र सिंह ठाकुर पार्षद डोमेंद्र सिंह ठाकुर, आकाश राजपूत और प्रियंका राजपूत नवनिर्वाचित पंचों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. मिलाप सिंह ठाकुर को त्रिवर्षीय आम चुनाव 2025 में उपसमिति कांकेर के मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया। वहीं सचिन सिंह पंवार, महेश सिंह व गोपाल सिंह ठाकुर को भी सदस्य के रूप में मनोनित किया गया।सभा को अध्यक्ष उप समिति कांकेर भक्त प्रहलाद सिंह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर रूपेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया।..

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here