One day placement camp organized on 21st March
उत्तर बस्तर कांकेर, 17 मार्च 2025/ एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में 21 मार्च को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 300 रिक्तियां के आधार पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 170 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 25, क्लीनिंग स्टॉफ के 50, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 50 और जेंटस ब्यूटीशियन के 05 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।



