Bhagwat Katha started with Kalash Yatra in Rathore Mohalla Masturi
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। आयोजक रामगोपाल ऊषा देवी राठौर एवं मोहन लाल राठौर परिवार के सौजन्य से मस्तूरी राठौर मोहल्ले में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। राठौर मोहल्ले से बैंडबाजा आतिश बाजी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मस्तूरी के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां पंडित अमित महराज ने भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई। हरदी बाजार (कोरबा ) से आए राष्ट्रीय भागवताचार्य पंडित रमाकांत महाराज ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। कथा सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि नारद जी ने भक्ति देवी के कष्ट की निवृत्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक अनुष्ठान किया था। जहां संतकुमारों ने भागवत का प्रवचन करते हुए नारद के मन का संशय दूर किया। इसी कथा को धुंधकारी प्रेत ने अपने अग्रज से श्रवण किया और प्रेत योनि से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को प्राप्त हुए। कथा व्यास ने कहा कि भगवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान यजमान के रूप में उषा देवी रामगोपाल राठौर, जलवती देवी, विमला रामफल राठौर, बृहस्पति श्रीफल राठौर,गीता रामकिशन राठौर, रंगीता राठौर, धीरेन्द्र राठौर, धर्मेंद्र राठौर, किशोर राठौर,सत्य प्रकाश राठौर, अश्वनी राठौर, आशुतोष राठौर रिंकू राठौर, के साथ भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।



