Class 5th Maths exam concluded, 193 out of 17,356 students were absent
रायगढ़ / केन्द्रीकृत परीक्षा 2025 अंतर्गत जिले में 17 मार्च को कक्षा 5 वीं गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल स्कूलों में हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में 17 हजार 356 परीक्षार्थी संख्या दर्ज की गई थी। जिसमें से 17 हजार 163 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई। 193 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड धरमजयगढ़ में 3 हजार 998 परीक्षार्थी संख्या दर्ज की गई थी। जिसमें से 3 हजार 918 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई। 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह घरघोड़ा में 1 हजार 433 परीक्षार्थी संख्या दर्ज की गई थी। जिसमें से 1 हजार 417 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई। 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। खरसिया में 2 हजार 148 परीक्षार्थी संख्या दर्ज की गई थी। जिसमें से 2 हजार 134 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई। 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लैलूंगा में 2 हजार 227 परीक्षार्थी संख्या दर्ज की गई थी। जिसमें से 2 हजार 217 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई। 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पुसौर में 2 हजार 94 परीक्षार्थी संख्या दर्ज की गई थी। जिसमें से 2 हजार 78 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई। 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रायगढ़ में 3 हजार 861 परीक्षार्थी संख्या दर्ज की गई थी। जिसमें से 3 हजार 814 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई। 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित एवं तमनार 1 हजार 595 परीक्षार्थी संख्या दर्ज की गई थी। जिसमें से 1 हजार 585 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई। 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।



