The accused who raped a woman by pretending to love her for 4 years is in police custody.
दिनांक 18.03.2025
थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
थाना कांकेर द्वारा महिला संबंधि लैंगिक मामलों में लगातार त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार।
इंस्टाग्राम सोशल मिडिया से हुई पहचान 04 वर्षों शादी करने की बात बोलकर लगातार पीड़िता से दुष्कर्म।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 17.03.2025 को थाना कांकेर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया का वर्ष 2022 से हेमन्त बघेल पिता सियाराम बघेल निवासी आसुलखार हाल हाउसिंग बोर्ड कालोनी ईमलीपारा काकेर के साथ इंस्ट्राग्राम के माध्यम से जान पहचान हुई उसके बाद से दोनों में दोस्ती हो गई और एक दुसरे से मोबाईल के माध्यम से बातचीत करने लगे। आरोपी हेमन्त बघेल के द्वारा प्रार्थिया को पसंद करता हूं तुमसे शादी करना चाहता हूं बोलकर हमेशा बोलता था कि इसी बीच 28 जनवरी 2023 को आरोपी हेमन्त बघेल प्रार्थिया से मिलना चाहता हूं बोला और प्रार्थिया को लेने किराये के मकान में लेने आया तब आरोपी हेमन्त के द्वारा किराये के मकान हाउसिंग बोर्ड कालोनी ईमली पारा मे प्रार्थिया से प्रेम की मीठी बातें तुमसे प्यार करता हूं तुमसे शादी करना चाहता हूं बोलकर प्रार्थिया से शारीरिक संबंध बनाने के लिये जोर जबरदस्ती करने लगा प्रार्थिया के मना करने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद से आरोपी हेमन्त के द्वारा प्यार का झासा देकर और शादी कर प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा है जिससे प्रार्थिया तीन माह के गर्भ से है एवं आरोपी को शादी करने की बात बोलने पर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करता है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अप.क्र.376,376(2) (व), 294,323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलेसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कांकेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में थाना कांकेर से टीम गठित कर आरोपी हेमन्त बघेल पिता सियाराम बघेल निवासी आसुलखार हाल हाउसिंग बोर्ड कालोनी ईमलीपारा कांकेर जिला उ.ब.कांकेर को उसके घर बाहर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी हेमन्त बघेल का कृत्य प्रथम दृष्टया लैंगिक अपराध की धारा- 376,376(2) (व), 294,323 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी हेमन्त बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सहा.उप निरीक्षक भुनेश्वरी भगत, आरक्षक राकेश लकड़ा,आर. लोकेश पोटाई आर.श्रवण ठाकुर, म.आर. गणेशवरी, मआर.सविता नाग एवं थाना पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।



