PPT entrance exam on 01 May, online applications invited for admission
उत्तर बस्तर कांकेर 20 मार्च 2025/ सत्र 2025-26 हेतु शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल ब्रांच में प्रवेश हेतु प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट के लिए आवेदन प्रारंभ हो गया है। अभ्यर्थी 11 अप्रैल तक अपना ऑनलाइन आवेदन सीजी व्यापम के वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट 01 मई को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए न्यूनतम अर्हता गणित एवं विज्ञान विषयों के साथ कक्षा दसवीं निर्धारित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कक्षा दसवीं की परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी भी पीपीटी की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर नाथियानवागांव में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।



