Farmer’s crop destroyed due to bursting of NTPC Lara water pipe
पुसौर / एनटीपीसी लारा को साराडीही बैराज से पानी लाने हेतु बिछाये गये पाईप फटने से एक किसान के खेत में पानी इतना भर गया कि उसके द्वारा लगाये बैंगन,मुंग, धनिया सहित अन्य फसल नश्ट हो जाने की जानकारी प्रकाष में आया है और इसकी पुश्टी संबंधित क्षेत्र के हल्का पटवारी ने पंचनामा के जरिये की है। जानकारी के मुताविक बिछाये गये उक्त लगभग 8 फीट के व्यास का पाईप में भरा हुआ पानी ग्राम केषापाली के कृशक खीरसागर गुप्ता पिता षौकीलाल गुप्ता ख.नं. 12 रकबा 0.506 ह.े भूमि के पास फटा जिससे केवल इस किसान के लगे हुये फसल में ही नहीं बल्कि आसपास के खाली पडे खेत में भी पानी भर गया जो तीन बाद भी वह क्षेत्र तपती धुप में जलमग्न है। जारी पंचनामा के मुताविक ग्राम कोटवार सहित सैकडों ग्रामीणों की उपस्थिति में मौके पर हल्का पटवारी पहुंचे जहां देखा कि केषापाली के कृशक खीरसागर गुप्ता द्वारा लगभग डेढ एकड भूमि में लगाये गये बैंगन, धनिया, मुंग सहित अन्य फसल पानी में लंबे समय तक डुब जाने से नश्ट हो गया है इसकी पुश्टी मौके पहुंचे लोगों ने मय दस्तावेज के बकलम जारी किया है। पिडित किसान के मुताविक एनटीपीसी लारा द्वारा नश्ट हुये बैगन धनिया मुंग सहित अन्य फसल के मुआवजा भुगतान हेतु तत्काल आगे आना चाहिये जिससे कि किसान को हुये नुकसान की भरपाई हो सके। ज्ञात हो कि पुसौर क्षेत्र के केषापाली गोतमा त्रिभोना सहित अन्य छोटे छोटे गांव है जहां के सब्जियों की खास विषेशता होती है इसमें केषापाली-गोतमा के बैंगन को पुसौर क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिला मुख्यालय रायगढ में भी इसे सब्जी व्यापारी लेने में प्राथमिकता देते हैं।



