Home Blog रायगढ़ लाईवलीहुड कॉलेज में नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रारंभ , रिक्त बचे सीटों के...

रायगढ़ लाईवलीहुड कॉलेज में नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रारंभ , रिक्त बचे सीटों के लिए 24 मार्च को होगा काऊंसलिंग

0

Free skill training starts in Raigarh Livelihood College, counseling will be held on March 24 for the remaining vacant seats

रायगढ़ / मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत रायगढ़ जिले के शासकीय प्रशिक्षण केन्द्र लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित प्रशिक्षण में सिलाई मशीन(5वी.), डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर(10वीं), इलेक्ट्रिशियन(10वीं), इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन(8वी.), जल वितरण संचालक(12वीं) कोर्स में नि:शुल्क गैर अवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं, जिसमें बचे हुए सीटों की पूर्ति के लिए 24 मार्च 2025 को कॉलेज में काऊंसलिग का आयोजन किया गया है। उक्त काऊंसलिग में उपस्थित होकर कौशल प्रशिक्षण में भाग ले सकते है।
प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थियों के आवागमन हेतु नि:शुल्क बस सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण उपरांत सफल प्रशिणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल में, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अथवा लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ के संपर्क नं. 07762-299505 एवं मोबाईल नं 9755940953, 9827911451, 9406230959 से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here