Police arrested two accused who committed the robbery.
दिनांक 20.03.2025
थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.02.2025 को प्रार्थिया बबीता सोनकर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी प्रार्थिया नाली से कचरा सफाई करने की बात को लेकर आरोपिया अनिता रंगारी के द्वारा गाली गलौज करने पर उसे गाली देने से मना की तो आरोपिया अनीता रंगारी तथा उसका पुत्र आरोपी प्रतिक रंगारी दोनो एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए आज तुझे जान से मार डालेगें की धमकी देकर आरोपी प्रतिक रंगारी, अनिता रंगारी दोनो हाथ मुक्का थप्पड से मारपीट करने लगे तब झगडा मारपीट को देखकर प्रार्थिया का पुत्र सूरज सोनकर बीच-बचाव करने आया तो उसे भी आरोपी प्रतिक रंगारी और उसकी मां आरोपिया अनिता रंगारी दोनो मिलकर गाली गलौज मारपीट किये है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया दौरान विवेचना के प्रार्थी व गवाहो का कथन लिया गया प्रत्यक्ष दर्शी साक्षी तरूण ठाकुर ने बताया कि प्रार्थिया के द्वारा झगडा लडायी के समय बबीता सोनकर के द्वारा गले में पहने सोने के मंगल सूत्र को आरोपिया अनिता रंगारे गलत इरादे से उसके गले से छीनने से मंगलसूत्र जमीन में गिर गया था तब प्रत्यक्ष दर्शी साक्षी तरूण ठाकुर जमीन से उठाकर सोने के मंगलसूत्र को आरोपिया अनिता रंगारी को देकर बोला कि यह मंगल सूत्र बबीता सोनकर का है उसे दे देना तब आरोपिया तथा उसका पुत्र प्रतिक रंगारी दोनो मिलकर छीने हुए मंगलसूत्र को बबीता सोनकर को नुकसान पहुचाने तथा पहचान व साक्ष्य छुपाने के इरादे से सोने के मंगलसूत्र को सामने के गटर नाली में फेंक दिये हैं कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर अपराध क्र.51/2025 धाराः- 296,115(2),351(2),3(5),309(2),238 ठछै कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलेसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कांकेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में प्रकरण आरोपीगणों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपियो का मेमोरेण्डम कथन लिया गया आरोपीगण 1.अनिता रंगारी पति भगवतीप्रसाद रंगारी उम्र 55 वर्ष एवं 2. प्रतिक रंगारी पिता भगवतीप्रसाद रंगारी उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी जवाहरवार्ड कांकेर को गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, सहायक उप निरीक्षक वेदन सलामे, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति साहू, आरक्षक राकेश लकड़ा, महिला आर. अंजली गोटा का अहम भूमिका रहा है।


