Home Blog भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक के नेतृत्व...

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने स्वछता अभियान चलाया

0

Public representatives launched a cleanliness drive under the leadership of BJP District President Mahesh Jain and Municipal Council President Arun Kaushik

कांकेर । स्वच्छ कांकेर स्वस्थ कांकेर की परिकल्पना को साकार करने व आगामी 30 मार्च को शीतला माता परिसर स्थित तालाब में होने वाले गंगा महाआरती को देखते हुए आज सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक के नेतृत्व में शीतला तालाब व मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस अभियान में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों के साथ ही नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी व शहर के गणमान्य नागरिक भी शामिल रहे ।
स्वच्छता अभियान में साफ सफाई का महत्व बताते भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि स्वच्छता से हम अनेक बीमारियों से बच सकते है । हमारे सांस्कृतिक धरोहर व मंदिरों के आसपास का स्थल हमेसा स्वच्छ रहना चाहिये । स्वच्छ वातावरण में मन भी साफ रहता है और शांति का अनुभव होता है ।
नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा की शहर की साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । स्वस्थ वातारण निरोगी रहने के लिए अति आवश्यक है । नगर पालिका द्वारा शहर को साफ रखने ध्यान दिया जाएगा ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी समय-समय पर जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जाता रहेगा । शहर के नागरिक भी स्वच्छता को अपना कर्तव्य मानकर अपने आसपास साफ सफाई का ध्यान रखें । मंदिरों के आसपास गंदगी न फैलाये ।
इस स्वच्छता अभियान में नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, राजीव लोचन सिंह, विजय कुमार मंडावी, दिनेश रजक, पार्षदगण शकुंतला जैन, चित्ररेखा जैन, नरेंद्र साहू, चन्द्रलोक ठाकुर, अजय सिंह रेणु, मतीन खान, हितेंद्र खटवानी, विकास अंभोरे, मीरा सलाम, ओम प्रकाश देवांगन, कामिनी नेताम, मंजू सारथी, नगर पालिका सीएमओ साहिल कुमार, दीपक खटवानी, विजय लखवानी, महेंद्र अत्री, महेश ठाकुर, अविनाश नेगी, रमशीला साहू, पद्मिनी साहू, विक्रम ठाकुर, गिरधर यादव, मोंटी खटवानी, मनोज सोनी, वैभव कौशिक, अनिल, संयोग साहू, अशोक साहू, जितेंद्र सिन्हा, अखिलेश चन्द्रोल, मन्ना तिवारी, लक्ष्मी नारायण साहू, पूरन माली, राजेश यादव, गोपाल पांडेय आदि उपस्थित रहे ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here