Home Blog तेतला सरपंच ने प्रथम सम्मेलन के बाद नाली बनाने का काम षुरू...

तेतला सरपंच ने प्रथम सम्मेलन के बाद नाली बनाने का काम षुरू किया

0

Tetla Sarpanch started the work of making drain after the first conference

पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेतला बस्ती के रोड में आये दिन पानी पसर रहा था जिसके लिये आवागमन अक्सर प्रभावित होता था वहीं कई बार दुर्घटनायें भी हुई है। इस पर पिछले कई सरपंचों ने अपने अपने स्तर पर प्रयास किये जिसमें किसी ने रोड बनवाया तो किसी ने किनारे किनारे छोटी छोटी नाली बनवाया जो सफल नहीं हुआ इस पर ग्रामवासी सहित आम राहगीर आये दिन परेषान होते थे जानकारी के मुताविक चुनाव के बीच ही सविता गौरीषंकर गुप्ता ने मतदाताओं को आष्वासन दिया था कि सरपंच बनते ही सर्वप्रथम गांव बीच बस्ती में नाली का निर्माण किया जायेगा। इस प्रकार ये सरपंच बनने एवं प्रथम सम्मेलन के बाद यह कार्य प्रारंभ कर दिया है। नाली के संबंध में सविता गौरषंकर गुप्ता ने बताया कि उक्त नाली 3 पार्ट में तीन तीन लाख की लागत से 15वें वित्त की राषि से बनेगा जिसका मुआयना टीए रीना द्वारा किया गया है। इसमें कुछ लोगों का मानना है कि किसी भी निर्माण कार्य के पुर्व उसका प्रस्ताव होता है, टीएस कटता है, स्वीकृति मिलती है, ले आउट होता है इसके बाद कहीं कार्य प्रारंभ होता है। प्रथम सम्मेलन के बाद से सचिवों का हडताल जारी है ऐसे में कब प्रस्ताव हुये साथ ही अन्य कार्यवाही कब हुई और कार्य प्रारंभ हो गया इन सारे तथ्यों पर लोगों का संषय बनी हुई है। ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि मतदाताओं को चुनाव के बीच किये गये वादों को ये पुरा कर रहे हैं जैसे कि छपोरा, जकेला सहित अन्य पंचायतों में हो रहा है। लेकिन पेंच यहां ये फंस रहा है कि यदि ये चुनाव के बीच अपने किये हुये वादे के तहत ये काम करा रहे हैं तो क्या उसमें षासकीय राषि सम्मिलित होगी या निजी राषि ये तय नहीं है अब देखना है कि बन रहे नाली में षासकीय राषि का उपयोग होगा या निजी राषि। ज्ञात हो कि पुसौर से तेतला होकर लोग एन एच रोड में जाते हैं जिसमें बस्ती अंदर से होकर जाना पडता है जहां वर्तमान नाली बन रहा है जिसमें निर्माण ऐजेन्सी ने विधिवत् लोगों सुचित नहीं किया है जिससे लोग परेषान हो रहे हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here