Villagers of Son Sonsari gave an unprecedented welcome to Dilip Lahariya after getting the 25 year old demand accepted
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र ग्राम सोन एवं सोनसरी के बीच 25 वर्ष पुरानी लंबित बहुप्रतीक्षित मांगो पर संज्ञान लेते हुए विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों एवं अनुशंसा से सबरियाडेरा के बीच सरार नाला में पुलिया सहित मार्ग 2.50 किमी. निर्माण कार्य लागत 796.04 (सात करोड़ छियानबे लाख चार हजार रूपये) की राशि स्वीकृत हुई इसके पहले पूर्व विधायक से ग्रामीणों ने मांग की थी लेकिन समस्या वही की वही धरा रह गया था अब लोकप्रिय लहरिया जी के अथक प्रयास से स्वीकृत होने पर ग्राम सोन एवं सोनसरी के जनप्रतिनिधि गण एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय मस्तूरी विधायक श्दिलीप लहरिया का नागरिक अभिनंदन स्वागत एवं खुशी जाहिर कर सभी ने आभार तथा धन्यवाद व्यक्त किया। उक्त स्वागत के समय भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




