TB awareness workshop cum felicitation ceremony organized on World Tuberculosis Day at Cultural Bhavan, Bijapur
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला बीजापुर में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि गीता सोम पुजारी नगर पालिका अध्यक्ष , विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष एवं पार्षद नगर पालिका बीजापुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर की अध्यक्षता में टी बी जागरूकता हेतु कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन सांस्कृतिक भवन बीजापुर में किया गया l
इस शुभ अवसर पर वर्ष 2023 में टी बी मुक्त हुए 25 ग्राम पंचायतो के सरपंचो को गांधी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । TB मरीजों को पोषण आहार हेतु फुड बास्केट वितरण किया गया। वर्ष 2023 एवं 2024 के टीबी मरीजों की मदद करने वाले निक्षय मित्रो को पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिले के समस्त सरपंचो, नगर पालिका पार्षदों एवं गणमान्य नागरिको को टीबी रोग के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी से निक्षय मित्र बनकर टी बी मरीजों की सहायता कर टी बी मुक्त बीजापुर बनाने हेतु प्रेरित किया गया। टी बी के गुप्त एवं संकस्पद मरीजों की जांच हेतु CyTB जांच का जिलास्तरीय शुभारंभ भी किया गया।
इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष , नगर पालिका पार्षद, जिले के ग्राम पंचायतों के सरपंच , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी (NTEP) ,खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, MSF project coordinator के साथ साथ MSF एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही l




